शारीरिक उत्पीड़न के आरोप पर कर्नाटक के मंत्री का इस्तीफा (लीड-1)

कन्नड़ अखबार की इस रपट में हलप्पा का नाम लिए बगैर कहा गया है कि उन्होंने अपने गृह जिले शिमोगा में कथित तौर पर अपने मित्र की पत्नी के साथ गलत व्यवहार किया था। रपट में यह जिक्र भी नहीं है कि घटना कब की है।

रपट प्रकाशित होने के चंद घंटों के बाद ही हलप्पा ने संवाददाताओं से कहा, "यह आरोप बेबुनियाद है लेकिन मैंने इस्तीफा दे दिया है। मैंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा को भेज दिया है। प्रदेश अध्यक्ष के. एस. ईश्वरप्पा को मैंने अपने इस फैसले से अवगत करा दिया है।"

उन्होंने अपने खिलाफ लगे इन आरोपों को गलत बताते हुए कहा, "यह मेरे खिलाफ साजिश है। जांच के बाद सच्चाई उजागर हो जाएगी।"

ईश्वरप्पा ने हलप्पा के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी की छवि बनाए रखने के लिए तथा सार्वजनिक जीवन में उच्च मानदंडों का पालन करते हुए उन्होंने सही कदम उठाया है।

कांग्रेस ने हालांकि हलप्पा के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आर. वी. देशपांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री येदियुरप्पा को भी अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता हालप्पा ने कहा कि उन्हें संदेह है कि इसके पीछे उनकी खुद की पार्टी के विधायकों का हाथ है। उन्होंने किसी का नाम लेने से इंकार कर दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+