शिबू सोरेन मुख्यमंत्री बने रहेंगे : हेमंत
नई दिल्ली से लौटने के बाद रांची हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में हेमंत ने कहा, "अभी सोरेन मुख्यमंत्री हैं और वह इस पद पर बने रहेंगे।"
उन्होंने भाजपा नेताओं से हुई बातचीत का विस्तृत ब्योरा देने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा, "भाजपा नेताओं से सौहार्दपूर्ण वातावरण में बात हुई। बातचीत आगे भी जारी रहेगी।"
हेमंत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रघुबर दास और ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के अध्यक्ष सुदेश महतो के साथ दिल्ली से रांची लौटे। दास व महतो राज्य सरकार में उपमुख्यमंत्री भी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications