विशेषाधिकार हनन मामले में सोमवार को फैसला लेंगे वाम दल
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी ने रविवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री को आईपीएल विवाद पर संसद के बाहर प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए थी, क्योंकि संसद सदस्य इस मामले में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने की मांग कर रहे थे।
उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री ने ऐसा करके गलत किया है। हम इस बारे में कल (सोमवार) को चर्चा करेंगे।"
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी इस मामले में प्रधानमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications