नक्सलियों ने की माकपा नेता की हत्या
कोलकाता, 2 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर जिले के जंबेरिया इलाके में नक्सलियों ने शनिवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता दयाल महतो की गोली मारकर हत्या कर दी।
जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज वर्मा ने रविवार को बताया, "हमने दयाल महतो का शव बरामद कर लिया है। नक्सलियों ने शनिवार को महतो को अगवा कर गोली मार दी।"
पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में नक्सली महतो को डरा-धमकाकर ले गए थे। पिछले कई दिनों से सुरक्षाबलों के छापेमारी अभियान में कई कथित नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया था।
उल्लेखनीय है कि राज्य के पुरुलिया, बांकुरा और पश्चिम मिदनापुर जिलों में नक्सली मुख्य रूप से सक्रिय हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications