दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर विशेष दस्ते तैनात
अधिकारी ने बताया कि मार्च में थूकने के 195 से अधिक और मेट्रो की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के तकरीबन 62 मामले सामने आए।
दिल्ली मेट्रो के प्रवक्ता अनुज दयाल ने बताया,"थूकने , गंदगी फैलाने और मेट्रो परिसर को गंदा करने के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्टेशन कर्मियों को यात्रियों पर कड़ी निगरानी रखने का आदेश दिया गया है।"
उन्होंने बताया,"स्टेशन प्रबंधक और नियंत्रक दोषियों के खिलाफ जुर्माना लगाने के लिए अधिकृत हैं।"
डीएमआरसी यह कदम ऐसे समय उठाने जा रहा है जबकि वह तीन से 14 अक्टूबर तक चलने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान आने वाले विदेशी पर्यटकों को सेवाएं प्रदान की तैयारियों में जुटा है।
दयाल ने कहा,"दिल्ली मेट्रो विदेशी पर्यटकों के स्वागत में दिल्ली मेट्रो अपनी ट्रेन और स्टेशनों पर अंतर्राष्ट्रीय मानक बरकरार रखेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications