शेरों की संख्या 411 तक पहुंची : मोदी

गांधीनगर, 2 मई (आईएएनएस)। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि राज्य में गिर के शेरों की संख्या बढ़कर 411 तक पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2005 में की गई शेरों की गणना में 13 फीसदी की वृद्धि हुई है।

मोदी ने कहा, "राज्य की स्वर्ण जयंती के मौके पर यह दुनिया के लिए गुजरात की तरफ से एक उपहार है।"

वर्ष 2010 में एशियाई शेरों की गणना की घोषणा करते हुए मोदी ने बताया कि वर्ष 1979 में शेरों की संख्या 205 थी जबकि वर्ष 2005 में की गई गणना के अनुसार इनकी संख्या 358 थी।

उन्होंने कहा, "कुल 411 शेरों में 77 शावक एक वर्ष से कम उम्र के हैं जबकि 75 शावकों की उम्र एक साल से तीन साल के बीच है। इसका मतलब यह है कि कुल शेरों की संख्या के लगभग 40 प्रतिशत शेर युवा हैं।"

मोदी ने बताया कि भारत सहित दुनिया के कई देश शेरों की घटती संख्या को लेकर चिंतित हैं।

मुख्मंत्री ने कहा, "एशियाटिक शेरों के मामले में यह सही नहीं है। हाल की संख्या के मुताबिक 97 नर हैं जबकि 162 मादाएं हैं जिनका अनुपात 1:1.67 है।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि ससान गिर शेर अभयारण्य के लिए 40 करोड़ रुपये की घोषणा राज्य सरकार की तरफ से की गई है। इस राशि से खुले कुओं को ढकने और संचार सुविधाएं बढ़ाने पर खर्च किया जाएगा।

उन्होंने गिर अभयारण्य को देश की सबसे सुरक्षित जगह करार देते हुए कहा कि इन कुंओं की वजह से ही औसतन प्रत्येक वर्ष 10 शावकों की मौत हो रही है जबकि पिछले साल महज एक ही शावक की मौत हुई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+