छत्तीसगढ़ के 2 व्यापारियों से लूटपाट
पुलिस ने रविवार को बताया कि 29 वर्षीय अमित और 35 वर्षीय अनुराग शनिवार रात को कोलकाता से छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव शहर के लिए मुंबई-हावड़ा मेल से लौट रहे थे। उसी दौरान अज्ञात लुटेरों ने उनके सूटकेस छीन लिए।
रायपुर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के थाना प्रभारी के. सी. डे ने दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर बताया, "सूटकस में कुल 450,000 रुपये नकद, दो लैपटॉप और सोने के गहने थे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications