दफ्तर में बमुश्किल मुस्कुराते हैं क्रोएशियाई, पाकिस्तानी और रूसी
'नेक्स्टेप एजेंसी' द्वारा कराए गए सर्वेक्षण के मुताबिक क्रोएशिया और पाकिस्तान के सिर्फ 34 फीसदी लोग अपनी दुकानों में मुस्कुराते हुए ग्राहकों का स्वागत करते हैं।
इस क्रम में रूस का दूसरा स्थान है। यहां के 65 फीसदी लोग ही मुस्कुराकर ग्राहकों या फिर दफ्तरों में आने वालों का स्वागत करते हैं।
एजेंसी ने 14 देशों में कराए गए सर्वेक्षण के दौरान उन लोगों की राय जाननी चाही, जो दुकानों में बैठकर अपना तथा अपने परिवार की आजीविका चलाते हैं।
ग्राहकों ने महसूस किया कि रूस के एक तिहाई से अधिक दुकानदार अपनी दुकानों में रोनी सूरत बनाए बैठे रहते हैं जबकि सिर्फ 65 फीसदी लोग ही उनका हंसकर स्वागत करते हैं।
स्वीडन में हंसकर ग्राहकों का स्वागत करने वालों की संख्या सर्वाधिक है। वहां 87 फीसदी लोग काम के दौरान मुस्कुराते हैं। लातविया 86 फीसदी के साथ दूसरे और इस्तोनिया 84 फीसदी के साथ तीसरे स्थान पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications