दिल्ली में मकान ढहने से श्रमिक घायल
नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। दक्षिण दिल्ली के मुनीरका गांव में ढहाए जा रहे एक मकान की छत के खुद पर गिर जाने से 40 वर्षीय एक श्रमिक घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "घायल व्यक्ति की पहचान गोपीचंद के रूप में की गई है और वह राजस्थान का रहने वाला है। उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"
उल्लेखनीय है कि मकान को पुननिर्माण के लिए गिराया जा रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications