इराक में बम विस्फोट, छात्र की मौत, 50 घायल
बगदाद, 2 मई (आईएएनएस)। इराक के मोसुल शहर में रविवार को एक बम विस्फोट में एक कॉलेज छात्र की मौत हो गई जबकि 50 घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक यह विस्फोट उस समय हुआ जब कई बसें मोसुल के पूर्व में स्थित कोकेजली में छात्रों को लेकर पहुंची थी।
जाहिर तौर पर यह विस्फोट जातीय हिंसा और सांप्रदायिक संघर्ष फैलाने के उद्देश्य से किया गया है। इराक में ईसाई समुदाय के लोग अल्पसंख्यक हैं। वे बगदाद और उत्तरी प्रांतों में रहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications