पेरू में 20 डॉल्फिन को जहर देकर मारा
लीमा, 2 मई (आईएएनएस)। पेरु अमेजन की मशहूर बजागन घाटी में शिकारियों ने करीब 20 डॉल्फिन को जहर देकर मार डाला।
समाचार एजेंसी ईएफई ने 'लॉ रिपब्लिका' के हवाले से खबर दी है कि ऐसा माना जा रहा है कि इन्हें मछुआरों ने जहर देकर मारा है। मछुआरों ने अपनी जालों को बचाने के लिए ऐसा किया होगा।
बरामद की गईं डाल्फिन दो से तीन मीटर लंबी हैं और वे रिक्वीना प्रांत की बजागन घाटी में पानी की सतह पर तैरती मिलीं। इनमें युवा और वयस्क दोनों ही हैं।
अखबार ने लिखा है कि प्रारंभिक जांच के मुताबिक ऐसा लगता है कि इन्हें जहर देकर मारा गया। उन्हें मारने के लिए फास्फोरस या कीटनाशक दवाओं का इस्तेमाल किया गया है।
पेरू में इस तरह जानवरों की जान लेना पर्यावरणीय अपराध माना जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications