गुड़गांव में सुरक्षा बढ़ी
गुड़गांव पुलिस आयुक्त एस. एस. देसवाल ने रविवार को आईएएनएस से बताया, "हमें आतंकवादी हमले को लेकर गृह मंत्रालय की ओर से सतर्कता सलाह नहीं मिली है लेकिन इसके बावजूद शहर के संवेदनशील जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।"
देसवाल ने कहा, "हमारी सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही दुरुस्त है और इसे लेकर हम समय-समय पर अभ्यास भी करते रहते हैं। हम अमेरिकी चेतावनी से अवगत हैं। हमें सीमा पर सुरक्षा और जांच कड़ी कर दी हैं।"
अमेरिका के अलावा आस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और कनाडा ने शनिवार को राजधानी के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर संभावित आतंकी हमले को लेकर अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की थी। इसे देखते हुए सरकार ने सुरक्षा निगरानी बढ़ा दी और लोगों को सुरक्षा के लिए आगाह किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications