थाई प्रधानमंत्री ने मंत्रिमंडल की आपात बैठक बुलाई

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अबिसित ने अपने साप्ताहिक प्रसारण में स्वीकार किया कि बैंकाक के मुख्य व्यापारिक केंद्र से हजारों प्रदर्शनकारियों को हटाने में उनकी नाकामी से जनता बेचैन है।

अभिसित ने कहा कि सरकार ने एक योजना तैयार की है जो लागू किए जाने की प्रक्रिया में है लेकिन इस योजना के सफल होने और इसका नकारात्मक प्रभाव कम से कम होने की आवश्यकता है।

उन्होंने योजना की विस्तृत जानकारी नहीं दी लेकिन प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सुरक्षा उपायों पर चर्चा के लिए रविवार को मंत्रिमंडल की एक विशेष बैठक बुलाई।

तानाशाही के खिलाफ लोकतंत्र के लिए संयुक्त मोर्चा (यूडीडी) ने तीन अप्रैल को बैंकाक की सड़कों पर प्रदर्शन किया और कहा कि जब तक संसद भंग कर नए चुनाव नहीं कराए जाते, विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे।

प्रधानमंत्री के सामने अब कानून और व्यवस्था को बहाल करने या मांगों के सामने घुटने टेकने का दबाव है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+