भारतीय चिकित्सक के हत्यारे ने कहा, 'मैं आत्मघाती हूं'
वेजेन्द्र पाल तूर (33) की हत्या के मामले में लिशान वांग (44) नाम के चीनी चिकित्सक ने पुलिस से कहा था कि उसे इस बात का दुख है कि उसने तूर की हत्या की। उसने कहा, "मैं खुद को भी मार सकता था।"
अमेरिकी समाचार पत्र 'न्यूयार्क पोस्ट' ने रविवार को एक पुलिस अधिकारी के हवाले से खबर प्रकाशित की है। वांग ने कहा था कि तूर को गोली मारने से पहले उसने भारतीय मूल के चिकित्सक से बातचीत की थी।
उल्लेखनीय है कि ब्रांडफोर्ड में सोमवार को वांग ने तूर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। दो वर्ष पूर्व तूर से विवाद के चलते वांग को ब्रूकलॉयन अस्पताल से निकाल दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications