हथियार और विस्फोटकों के साथ 2 नक्सली गिरफ्तार
भुवनेश्वर, 2 मई (आईएएनएस)। उड़ीसा के गजपति जिले में पुलिस ने रविवार को विस्फोटकों और हथियारों के साथ दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया।
जिले के पुलिस अधीक्षक संजीव अरोड़ा ने आईएएनएस को बताया, "जिले के अदाबा क्षेत्र से तलाशी के दौरान मानस माझी (35) उर्फ लादेन तथा जिसियो प्रधान उर्फ बुलु (22) को गिरफ्तार किया गया।"
अरोड़ा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए नक्सलियों के पास से एक बंदूक और 25 डेटोनेटर बरामद किये गए। दोनों नक्सली कम से कम तीन-चार आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications