पुरानी पूंजीगत वस्तुओं के आयात की अनुमति की मांग
सरकार को भेजे एक पत्र में उद्योग संगठन ने कहा कि पुरानी पूंजीगत वस्तुओं के आयात की अनुमति से उद्योग जगत को कामगारों की सुरक्षा के लिए उच्च गुणवत्ता वाले उपकरण उपलब्ध होंगे।
फिक्की ने कहा कि चीन, आस्ट्रेलिया और कई दक्षिण एशियाई देशों में ऐसे नियम हैं जो पुरानी पूंजीगत वस्तुओं के आयात को नियंत्रित करते हैं।
पत्र में सुझाव दिया गया कि जहां स्वेदशी उपलब्धता पर्याप्त हो उस क्षेत्र में पुराने सामान के आयात की अनुमति नहीं देनी चाहिए।
फिक्की ने कहा कि पुरानी मशीनरी के आयात पर कर नई मशीनरी के आयात की तुलना में कम से कम 10 से 15 प्रतिशत अधिक होना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications