चुनावी रंजिश में 2 की हत्या
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात को जिला पंचायत सदस्य महेंद्र पटेल और उसका बेहनोई गोपाल पटेल मोटर साइकिल से खैरा गांव से लौट रहे थे,तभी नाथपुरा में दयाराम पटेल और उसके साथियों ने उन पर कथित तौर पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
खजुराहो क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) यू.एस. सिकरवार ने रविवार को बताया कि महाराजपुर थाने में मामला दर्ज कर इस दोहरे हत्याकांड मे अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
महेंद्र पटेल के परिजनों के मुताबिक पंचायत चुनाव के समय से ही दयाराम पटेल से विवाद चला आ रहा था। महेंद्र के चुनाव जीत जाने के बाद रंजिश और बढ़ गई थी। इसी रंजिश के चलते महेंद्र व उसके बहनोई की हत्या की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications