दिल्ली में कार दुर्घटना, 4 की मौत (लीड-1)
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "कार बिजली के खंभे से टकराकर कई बार पलटने के बाद रुकी। कार में सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।"
दुर्घटना रात करीब 12.15 बजे हुई। चारों युवक हुंडई असेंट कार में सवार होकर पंचशील से अगस्त क्रांति मार्ग की ओर जा रहे थे।
मृतकों की पहचान सरबजीत सिंह 23वर्ष, अमरजीत सिंह 30 वर्ष, तरनजीत सिंह 26 वर्ष और गुरलीन सिंह 24 वर्ष के रूप में की गई। ये सभी रिश्तेदार थे।
पुलिस ने इनके नशे में होने की पुष्टि नहीं
की।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीन युवक गौतम नगर के रहने वाले थे जबकि तरनजीत सिंह जालंधर का निवासी था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications