झारखंड के नेताओं से मिले गडकरी

नई दिल्ली । झारखंड में नई सरकार के गठन की संभावना तलाशने के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने अपनी पार्टी के प्रदेश के कोर ग्रुप के नेताओं के साथ विचार विमर्श किया।

श्री गडकरी ने रविवार सुबह राजधानी में वापस लौटने के तुरन्त बाद अपने आवास पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह वरिष्ठ नेता और लोकसभा में उपाध्यक्ष करिया मुंडा, पूर्व विदेशमंत्नी यशवंत सिन्हा, पूर्व मुख्यमंत्नी अजरुन मुंडा, उपमुख्यमंत्नी रघुवर दास और महासचिव अनंत कुमार महासचिव संगठन रामलाल के साथ झारखंड की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की।

बैठक के बाद श्री कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि श्री गडकरी और श्री राजनाथ सिंह ने भाजपा प्रदेश झारखंड नेतृत्व के साथ बातचीत की और शनिवार दोपहर साढ़े तीन बजे हमारे गठबंधन के घटक दल जनता दल यू झारखंड मुक्ति मोर्चा और ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन के नेताओं के साथ विचार विमर्श करेंगे।

उन्होने कहा कि बाद में इस बातचीत की विस्तृत जानकारी से भाजपा संसदीय बोर्ड को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद ही संसदीय बोर्ड ही झारखंड के मसले पर फैसला करेगा। गौरतलब है कि लोकसभा में पिछले दिनों कटौती प्रस्ताव के खिलाफ झारखंड के मुख्यमंत्नी शिबू सोरेन द्वारा वोट डालने और भाजपा द्वारा सोरेन सरकार से अपना समर्थन वापस लेने के फैसले के बाद श्री सोरेन ने भाजपा नेतृत्व को अपनी तबियत खराब होने के कारण कटौती प्रस्ताव के खिलाफ मतदान करने की भूल को स्वीकार किया और राष्ट्रीय जनतांत्निक गठबंधन के साथ बने रहने का वादा किया था।

इसके बाद दूसरे दिन झारखंड मुक्ति मोर्चा विधानमंडल दल के नेता हेमंत सोरेन ने भी श्री गडकरी को पत्न भेजकर भाजपा के मुख्यमंत्नी को समर्थन देने का आश्वासन दिया। इन दोनो पत्नों पर भाजपा संसदीय बोर्ड ने शनिवार को विचारविमर्श करने के बाद श्री शिबू सोरेन से समर्थन वापस लेने का फैसला फिलहाल स्थगित रखने का निर्णय किया और इसबीच झारखंड में अपने गठबंधन के घटक दलों के साथ विचारविमर्श का सिलसिला शुरू किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+