इराक़ में विस्फोट, 50 मरे

इराक़ में एक के बाद एक हुए कई बम विस्फोटों में कम से कम 50 लोग मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं.
अधिकारियों का कहना है कि सबसे अधिक 21 लोग बग़दाद के बाहरी हिस्से में शिया बहुल सद्र शहर में मारे गए हैं.
आठ लोगों की मौत शुक्रवार की नमाज़ के दौरान दक्षिणी बग़दाद में हुई है.
इससे पहले सुबह सड़क के किनारे हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में सात लोगों की मौत हो गई.
अनबार प्रांत में हुए इन विस्फोटों में मारे गए लोगों में एक सैनिक भी है.
अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि ये विस्फोट किसने की है.
हिंसा का ये नया दौर ऐसे समय में शुरु हुआ है जब राजनीतिज्ञ गठबंधन की नई सरकार बनाने के लिए गठबंधन तैयार करने की कोशिशों में लगे हुए हैं.
इसके अलावा पिछले हफ़्ते ही इराक़ी सुरक्षा बलों ने अलक़ायदा के तीन बड़े नेताओं को मारा है.
सात साल पहले इराक़ में अमरीकी हमले के बाद से होने वाले इस तरह की हिंसक घटनाओं के पीछे अलक़ायदा का ही हाथ माना जाता रहा है.












Click it and Unblock the Notifications