पूर्वोत्तर भारत में बारिश के आसार
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी जारी करते हुए अगले 48 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर के राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैण्ड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना जताई है।
इसके साथ ही जम्मू एवं कश्मीर में भी बारिश होने की उम्मीद है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड में गरज के साथ छीटें पड़ने के आसार हैं।
आईएमडी ने दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक के आंतरिक भागों, तेलंगाना, बिहार, झारखण्ड और पश्चिम बंगाल के अलावा उड़ीसा के तटीय इलाकों में गरज के साथ छीटें पड़ने का अनुमान व्यक्त किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में मामूली कमी आने की उम्मीद है। देश के बाकी हिस्सों में झुलसाती गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सíवस।












Click it and Unblock the Notifications