देश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी

दिल्ली स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और उत्तरी उड़ीसा में दिन में गर्म हवाएं चलेंगी। इसके अलावा राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धूल भरी धुंध छाई रहेगी।

दिल्ली में सुबह धूल भरी धुंध रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। यहां गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो बुधवार के न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस से कम है। इसके बावजूद गर्मी से राहत नहीं है और दिन में अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है इससे लोगों को जरूर कुछ राहत मिलेगी।

बिहार में पिछले एक महीने से पारा सामान्य से अधिक है। पटना में बुधवार को अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक है। पटना के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अभी कुछ दिनों तक गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद नहीं है। राज्य में सबसे अधिक तापमान गया में दर्ज किया गया। यहां का तापमान मंगलवार को 45 डिग्री सेल्सियस रहा। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने गुरुवार को बताया कि लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना रहेगा।

गर्मी के कहर को देखते हुए उत्तर प्रदेश में प्राथमिक और जूनियर हाई स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। अब कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में सुबह सात बजे से लेकर 10.30 बजे तक कक्षाएं चलेंगी।

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते लाहौलस्पीति, किन्नौर जैसी पहाड़ियों पर बर्फबारी से तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में वर्षा और बर्फबारी जारी रह सकती है।

जम्मू एवं कश्मीर में तीन दिनों तक लगातार बारिश के बाद गुरुवार को मौसम में सुधार देखा गया। राज्य में कई स्थानों पर भारी वर्षा और भूस्खलन के कारण कारगिल श्रीनगर राजमार्ग यात्रा के लिए बंद कर दिया गया है। श्रीनगर से कारगिल जा रहे यात्री द्रास में फंसे हुए हैं।

उधर, उड़ीसा में लू लगने से मरने वालों की संख्या 10 तक पहुंच गई है। राज्य में अगले तीन-चार दिनों तक गर्म हवाएं चलते रहने का अनुमान है।

पारे में बढ़ोतरी को देखते हुए पश्चिम बंगाल के सरकारी मदरसों में शुक्रवार से सुबह कक्षाएं चलेंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+