विमान हादसे में मारे गए सभी लोगों की शिनाख्त
मास्को, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। रूस के स्मोलेंसक के समीप 10 अप्रैल को हुई विमान दुर्घटना में मारे गए सभी 96 लोगों की पहचान कर ली गई है। इस दुर्घटना में पोलैंड के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी की भी मौत हो गई थी।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक टीयू-154 विमान पोलैंड के एक शीर्ष प्रतिनिधिमंडल को लेकर जा रहा था जिसमें राष्ट्रपति लेख काजिंस्की और उनकी पत्नी भी सवार थे। विमान उतरते समय धुंध के कारण पेड़ों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। घटना के समय विमान में 88 यात्री और चालक दल के आठ सदस्य सवार थे।
स्वास्थ्य मंत्री तात्याना गोलिकोवा ने बुधवार को एक बार पुन: पोलैंड के लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घोषणा की कि इस दुर्घटना में मारे गए सभी लोगों की पहचान कर ली गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications