बस की चपेट में आने से 2 की मौत
नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के उत्तर-पश्चिम इलाके में तेज गति से आ रही एक मिनी बस ने गुरुवार तड़के दो लोगों को कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार अरविंद (28) और कैप्टन (22) साइकिल से जा रहे थे। केशवपुरम बस डिपो के पास तेज गति से आ रही मिनी बस ने दोनों को टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "दोनों को निकट के अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।"
इस घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने बस पर हमला कर खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications