अल्पसंख्यकों के विकास के लिए कई योजनाएं लागू
नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। सरकार ने गुरुवार को बताया कि अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण और शिक्षा के साथ अन्य क्षेत्रों में उनके लिए अवसरों को बढ़ावा देने के लिए नए 15 सूत्रीय कार्यक्रमों को लागू किया गया है।
इनमें प्राथमिक शिक्षा को बढ़ावा देना, बड़े पैमाने पर उर्दू की पढ़ाई के लिए संसाधनों को दुरुस्त करना और मदरसा की शिक्षा को आधुनिक बनाना शामिल है।
अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री सलमान खुर्शीद ने लोकसभा में बताया कि अल्पसंख्यक समुदाय की प्रतिभाशाली छात्राओं को मौलाना आजाद राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति मुहैया कराई जाती है।
उन्होंने बताया कि मौलाना आजाद एजुकेशन फाउंडेशन के तहत गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) द्वारा संचालित शैक्षणिक संस्थानों के बुनियादी विकास के लिए भी अर्थिक मदद दी जाती है।
उल्लेखनीय है कि अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उन्हें उच्चतर माध्यमिक और उच्च शिक्षा के लिए मौलाना आजाद राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति दी जाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications