क्विक अलर्ट के लिए
For Daily Alerts
चीन के भूकंप प्रभावित इलाके में बर्फीला तूफान
बीजिंग, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन के भूकंप प्रभावित किंघई प्रांत में गुरुवार को भारी बर्फबारी और तेज हवाएं चलने से भूकंप पीड़ितों और राहतकर्मियों की मुश्किलें बढ़ गईं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार बर्फबारी स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 5.05 बजे आरंभ हुई। युशू मौसम विज्ञान ब्यूरो के उप प्रमुख तेरिंग ताशी ने बताया कि सुबह आठ बजे तक तीन सेंटीमीटर तक बर्फ जम गई थी।
यहां शुक्रवार और शनिवार को भी बर्फबारी की संभावना जताई गई है। सड़कों पर बर्फ जम जाने से राहत कार्य में लगे वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ा है। भूकंप पीड़ितों के लिए बनाए राहत शिवरों पर भी बर्फ की चादर बिछ गई है।
उल्लेखनीय है कि विगत 14 अप्रैल को 7.1 तीव्रता वाले भूकंप में 2,000 से अधिक लोग मारे गए थे और लगभग 12,000 घायल हुए थे। लगभग 84 लोग अभी तक लापता हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें