'26/11 हमले के मास्टरमाइंड के खिलाफ कार्रवाई करे पाक'
राव ने कहा कि पाकिस्तान जब तक मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती तब तक वार्ता नहीं शुरू हो सकती। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगले हफ्ते भूटान में दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच किसी बैठक का कार्यक्रम नहीं है।
राव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, "वार्ता हमेशा उपयोगी होती है विशेषकर भारत और पाकिस्तान के संबंधों को संदर्भ में" लेकिन इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगले हफ्ते भूटान में होने वाले दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) की बैठक से इतर किसी औपचारिक बैठक की योजना नहीं है।"
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, "वास्तव में हालात में अभी कोई बदलाव नहीं आया है। हमें मुंबई आतंकी हमले में कार्रवाई का नतीजा चाहिए।"
उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच विदेश सचिव स्तर की हुई बैठक के दौरान भारत द्वारा सौंपे गए दस्तावेज पर पाकिस्तान ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications