बिहार में गर्मी से राहत नहीं

पटना के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अभी कुछ दिनों तक गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद नहीं है। राजधानी का तापमान मंगलवार को 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में सबसे अधिक था।
पढ़ें- इंटरनेट पर जनता ने क्या कहा नितीश कुमार से
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 10 वर्षो के बाद अप्रैल महीने में पटना का पारा 43.5 डिग्री तक पहुंचा है। इससे पहले 25 अप्रैल 1999 को पटना का तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। राज्य में सबसे अधिक तापमान गया में दर्ज किया गया। यहां का तापमान मंगलवार को 45 डिग्री सेल्सियस रहा।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने गुरुवार को बताया कि लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications