दिल्ली में गर्मी का कहर बरकरार
नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली में गुरुवार सुबह धूल भरी धुंध रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान बुधवार के न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस से कम है। इसके बावजूद गर्मी से राहत नहीं है।
आईएमडी का अनुमान है कि दिन में भी धूल भरी धुंध रहेगी और अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है इससे लोगों को जरूर कुछ राहत मिलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications