पन्ना से अगवा व्यापारी का पुत्र मुक्त
पन्ना के पुलिस अधीक्षक के.बी.शर्मा ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि स्थानीय व्यवसायी सुरेंद्र जैन के पुत्र अंकुर (22 वर्ष) को अपराधियों ने मंगलवार रात अगवा कर लिया था।
शर्मा ने कहा कि अंकुर को मुक्त कराने के लिए पुलिस ने अभियान छेड़ रखा था। उन्होंने कहा कि अंकुर को अजयगढ़ के जंगल से मुक्त करा लिया गया है लेकिन अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। शर्मा ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications