नित्यानांद को बेंगलुरू ले जाया जाएगा
नित्यानंद पर अश्लीलता, दुष्कर्म और धार्मिक भावनाओं को आहत करने जैसे कई आरोप हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आई.डी.भंडारी ने आईएएनएस से कहा, "नित्यानंद और उसके सहयोगी निथ्या भक्तानंद ऊर्फ गोपाल सीलम रेड्डी को गुरुवार सुबह चण्डीगढ़ ले जाया गया, जहां से दोनों को बेंगलुरू ले जाया जाएगा। दोनों को रामनगर जिले की अदालत में पेश किया जाएगा।"
नित्यानंद और चार अन्य को सोलन जिले के अरकई गांव से बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। इन सभी को शिमला में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी यशवंत सिंह छोगाल की अदालत में पेश किया गया था।
अदालत ने नित्यानंद और रेड्डी को चार दिनों के लिए ट्रांजिट रिमांड पर बेंगलुरू भेजने का फैसला सुनाया।
कनार्टक की अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) और हिमाचल प्रदेश पुलिस ने संयुक्त रूप से नित्यानंद की गिरफ्तारी के लिए अभियान छेड़ रखा था। नित्यानंद और उसके सहयोगी 27 मार्च से हिमाचल प्रदेश में किराए के मकान में रह रहे थे।
जिस घर में नित्यानंद रह रहा था, वहां से पुलिस ने तीन लैपटॉप, तीन लाख रुपये और 7,000 डॉलर नकद बरामद किये।
एक वीडियों में दो महिलाओं के साथ दिखाए जाने के बाद तीन मार्च से ही नित्यानंद फरार था।
उधर, बुधवार को कनार्टक उच्च न्यायालय ने नित्यानंद द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिका और अपने खिलाफ चलाए जा रहे आपराधिक मामलों को खत्म करने संबंधी याचिका को खारिज कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications