यूरोप का हवाई यातायात सामान्य हुआ

पूरे यूरोप में इस डर से उड़ानों को स्थगित कर दिया गया था कि ज्वालामुखी विस्फोट से उड़ने वाली राख विमान के इंजन को नुकसान पहुंचा सकती है। जर्मन हवाई अड्डा संघ के अनुसार पिछले गुरुवार को हवाई अड्डों को बंद करने की शुरुआत हो गई थी। इसके बाद 30 लाख यात्रियों की उड़ानें रद्द कर दी गईं।
यूरोकंट्रोल के अनुसार पिछले सप्ताह यूरोप में 190,000 उड़ानें संचालित होनी थीं जिसमें आधे से ज्यादा रद्द हो गईं। बीते रविवार को इस आपदा का सबसे ज्यादा असर दिखाई पड़ा जब यूरोप में 80 फीसदी उड़ानों को रद्द करना पड़ा।
अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ (आईएटीए) ने कहा कि उड़ानों पर प्रतिबंध के कारण उसके सदस्यों को करीब 1.7 अरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा है। उड़ानों के रद्द होने से दुनिया भार में फंसे आम यात्रियों को सबसे ज्यादा मुसीबत झेलनी पड़ी। मसलन उन्हें होटल का अतिरिक्त खर्च झेलना पड़ा, नए टिकट खरीदने पड़े या परिवहन का दूसरा विकल्प तलाशना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications