उड़ीस में लू से 11 मरे
एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि सुदंरगढ़ जिला मुख्यालय पर गत 18 अप्रैल को बुद्ध ओराम नाम के व्यक्ति की मौत हुई थी।
राजस्व नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया,"सरकार ने गुरुवार को ओराम की मौत लू से होने की पुष्टि कर दी।"
उधर, स्थानीय मीडिया और गैर आधिकारिक सूत्रों ने मार्च से लेकर अब तक लू से 64 लोगों के मरने की खबर दे रहे हैं।
राज्य औद्योगिक जिले अंगुल के तलचर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही यह उड़ीसा का सबसे गर्म जिला रहा।
इसके अलावा संभलपुर, हिराकुड और झारसुगुड़ा में उच्चतम तामपमान क्रमश: 45.2, 45 और 44.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications