नाइट राइडर्स के खिलाफ 'साक्ष्य' का दावा
भारतीय राजस्व सेवा के उप निदेशक अखिलेंदु जाधव ने बताया कि उन्हें कुछ आपत्तिजनक साक्ष्य मिले हैं। इस मामले में आगे जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ लेन-देन की जांच करनी थी। जिन चीजों की जरूरत थी, वे उन्हें मिल चुकी हैं।
अधिकारियों का कहना है कि आयकर जांच निदेशालय के अधिकारियों की ओर से इस बिंदु पर जांच की गई कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की सभी टीमों में विदेश से हुए निवेश की वैधता मालूम की जा सके।
आयकर विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को दिन में तीन बजे से आरंभ हुई अपनी कार्रवाई के दौरान बंगाल बोर्ड के ईडन गार्डेस स्थित कार्यालय और नाइट राइडर्स व रेड चिलीज इंटरटेनमेंट के परिसरों पर छापे मारे। उल्लेखनीय है कि रेड चिलीज शाहरुख की कंपनी है जो नाइट राइडर्स का संचालन संभालती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications