इजरायल को दवाएं निर्यात करेगी म्यांमार की कंपनी
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार म्यांमार की दवा कंपनी 'फेम' इजरायल को जैविक दवा निर्यात करने की योजना बना रही है। निर्यात से पूर्व कंपनी बाजार अनुसंधान करेगी।
कंपनी के विशेषज्ञ इजरायली बाजार का दौरा करेंगे। कंपनी इजरायल के अलावा यूरोप और मध्यपूर्व देशों में भी विस्तार की योजना बना रही है।
'फेम' म्यामांर की पहली निजी दवा कंपनी है। कंपनी 45 प्रकार की जैविक दवाएं तैयार करती है। इन दवाओं को वह मलेशिया, सिगापुर, थाईलैंड, ताइवान, दक्षिण कोरिया, जर्मनी, जापान और अन्य देशों को निर्यात करती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications