खैरासैंण में जीप दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत
यह दुर्घटना खैरासैंण से सतपुली के बीच पड़ने वाले एक गांव में हुई। दुर्घटना का कारण चालक द्वारा मरम्मत की जा रही रोड पर सावधानी से जीप न चलाना बताया जा रहा है।
घायलों को सतपुली के अस्पताल में भर्ती किया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री डा़ रमेश पोखरियाल निशंक ने दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त कर जिला प्रशासन को दुर्घटना के शिकार लोगों के परिजनों को अनुमन्य सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications