सिल्वर कार्प महाशीर के बीज डाले गए नैनीझील में
विशेष परिक्षेत्र झील विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष के नाते कुमाउं मण्डलायुक्त इस झील के लिए चल रही राष्ट्रीय झील संरक्षण परियोजना के भी मुख्य नियंता है। झील संरक्षण परियोजना के तहत झील के लिए एरिएशन की परियोजना चलने से इस झील में मत्स्य प्रजातियों को राहत मिली है।
झील का आक्सीजन स्तर बढ़ने से इसमें जहां पारदर्शिता आई है वहीं झील का सड़ रहा पानी भी अब काफी स्वच्छ एवं साफ दिखाई देता है। मछलियों के बीजों को झील में डालने से झील में जैव विविधता के साथ ही इसके प्रदूषण को दूर करने में भी मदद मिल सकेगी। ऐसा अनुमान पर्यावरणविदों का है।
पिछले दिनों मांसभक्षी प्रजाति की एक मछली के बीज इस झील में डाल देने से इस झील की मत्स्य प्रजातियों सिल्वर कार्प एवं महाशीर पर खतरा मंडराने के बाद आज ये नए मत्स्य बीज झील में डाले गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications