उत्तर प्रदेश में 4 तस्कर गिरफ्तार
जिले कोतवाली शहर इलाके में पुलिस ने बुधवार रात दो महिलाओं और दो पुरुषों को दो किलोग्राम मादक पदार्थ के साथ धर दबोचा। पुलिस अधीक्षक नवनीत राणा ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि पकड़े गए तस्कर स्थानीय निवासी हैं और पिछले कई वर्षो से तस्करी कर रहे थे।
राणा ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ में तस्करों ने कबूला कि वे पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, बिहार और उत्तराखंड में अपने ग्राहकों को हेरोइन, चरस, स्मैक व अन्य नशीले पदार्थो की तस्करी करते थे। पुलिस को शक न हो इसलिए आपूर्ति (डिलिवरी) के लिए वे महिलाओं का इस्तेमाल करते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications