'चीनी अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर होगी 10 फीसदी'
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की ताजा वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट में बुधवार को कहा गया, "चीन में वर्ष 2009 के लिए सरकार ने आठ फीसदी वृद्धि दर का लक्ष्य रखा था लेकिन वास्तविक वृद्धि दर इसे पार कर गई। इसी तरह वर्ष 2010 और 2011 में 10 फीसदी वृद्धि दर का अनुमान है।"
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार आईएमएफ की ओर से कहा गया, "घरेलू उपभोग को बढ़ाना चीन की प्राथमिकता होगी। इसके लिए छोटे और घरेलू उद्योगों के लिए वित्त व्यवस्था पर ध्यान देने की जरूरत है।"
आईएमएफ की रिपोर्ट के अनुसार एशिया की आर्थिक विकास दर वर्ष 2010 और 2011 में सात फीसदी तक रहेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications