फिलीपींस में विमान हादसा, 3 मरे
मनीला, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। फिलीपींस में बुधवार रात एक मालवाहक विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से तीन लोग मारे गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार फिलीपींस के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के महानिदेशक अलफोंसो कुई ने बताया कि यह हादासा स्थानीय समयानुसार रात 8.50 बजे पामपंगा प्रांत के सैन पैट्रिको में हुआ।
इस विमान में चालक दल के कुल 6 सदस्य सवार थे। इनमें रूस के तीन, उज्बेकिस्तान के दो और बुल्गारिया का एक नागरिक था। चालक दल के तीन सदस्य घायल भी हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications