उत्तर प्रदेश में वांछित अपराधी ढेर
हरदोई, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के विशेष कार्रवाई दस्ते (एसटीएफ) ने 40 आपराधिक मामलों में वांछित अनवर डूडी को हरदोई जिले में बुधवार देर रात मार गिराया।
जिले के संडीला इलाके में एसटीएफ ने डूडी को ढेर कर दिया जबकि उसके कुछ साथी मौके से फरार हो गए। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवीन अरोड़ा ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि सूचना के आधार पर बुधवार देर रात छिरैया गांव के पास डूडी की घेराबंदी की गई। पुलिस से घिरा देख उसने साथियों सहित फायरिंग करनी शुरू कर दी। करीब एक घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद डूडी को मार गिराया गया।
अरोड़ा ने कहा कि अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे डूडी के के साथियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमों ने अभियान शुरू कर दिया है।
एसटीएफ अधिकारियों के मुताबिक अपराधी डूडा के खिलाफ बरेली, मुरादाबाद, हरदोई, बदायूं, शाहजहांपुर सहित अन्य जिलों में हत्या, अपहरण, लूट और डकैती के करीब 40 मामले दर्ज थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications