बिहार में संदिग्ध नक्सली गिरफ्तार
राज्य के पुलिस मुख्यालय के एक अधिकारी के मुताबिक गिरफ्तार नक्सली मोहम्मद इसराफिल भाकपा (माओवादी) के तिरहुत उप क्षेत्र समिति का सदस्य था। इसकी खोज पुलिस को कई मामलों में थी जिसमें चर्चित प्रेमचंद भगत मुखिया हत्याकांड भी शामिल है।
राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि के मुताबिक इसराफिल की खोज राज्य के मुजफ्फरपुर, शिवहर तथा मोतिहारी जिले के कई संगीन अपराधिक कांडों में थी। उन्होंने बताया कि पुलिस गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ कर रही है, संभावना है कि पुलिस को नक्सलियों के बारे में कई गोपनीय जानकारी मिलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications