बसपा नेता की हत्या के आरोप में 2 गिरफ्तार
बसपा नेता कृष्ण मोहन पांडे (32) की हत्या के आरोप में पुलिस ने एच.पी.पांडे और शशि दुबे नाम के दो व्यक्तियों को आज (गुरुवार) गिरफ्तार किया।
वाराणसी के पुलिस अधीक्षक (शहर) विजय भूषण ने संवाददाताओं को बताया कि तीसरे आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश जारी है। उन्होंने कहा कि अभी हम इतना ही बता सकते हैं कि इन तीनों ने संपत्ति का विवाद को लेकर बसपा नेता की हत्या की।
भूषण ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त रिवाल्वर भी बरामद कर लिया गया है। वाराणसी शहर के कैंट इलाके में बुधवार को हथियारबंद तीन मोटरसाइकिल सवार लोग बसपा नेता को उनके घर के पास गोली मारकर फरार हो गए।
पुलिस के मुताबिक कृष्ण मोहन पांडे बसपा की जिला बह्मण भाई चारा सिमिति के कोषाध्यक्ष थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications