आईओसी के पूर्व अध्यक्ष समारांच का निधन
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार समारांच को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में परेशानी हो रही थी। उन्हें बीते रविवार की शाम बार्सिलोना के क्यूरोन अस्पताल में भर्ती करा गया था।
बीते मंगलवार को समारांच की हालत उस समय और बिगड़ गई जब उनके सभी अंगो ने काम करना बंद कर दिया। अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बुधवार को समारांच ने अंतिम सांस ली।
उल्लेखनीय है कि समारांच वर्ष 1980 से 2001 तक आईओसी के अध्यक्ष पर काबिज रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications