दिल्ली मेट्रो से 11 लाख यात्रियों ने किया सफर (लीड-1)

दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) के प्रवक्ता अनुज दयाल ने कहा, "दिल्ली मेट्रो ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। बुधवार को लगभग 11 लाख लोगों ने मेट्रो से सफर किया।"

इससे पहले 19 अप्रैल को डीएमआरसी द्वारा जारी आंकड़ों में सबसे ज्यादा 10,58,664 लोगों ने एक दिन में मेट्रो से सफर किया था।

गौरतलब है कि बुधवार को राजधानी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा महंगाई को लेकर आयोजित की गई रैली की वजह से ज्यादातर लोगों ने बसों की बजाय मेट्रो से सफर किया।

मेट्रो की तीसरी लाइन द्वारका सेक्टर9 - नोएडा सिटी सेंटर रूट पर सबसे अधिक 463,523 यात्रियों ने सफर किया जबकि जहांगीर पुरी-केंद्रीय सचिवालय लाइन पर 285,825 यात्रियों ने मेट्रो की सवारी की। रिठाला से दिलशाद गार्डेन रूट पर 237,465 लोगों ने मेट्रो से सफर किया।

अनुज दयाल ने बताया कि वर्तमान में मेट्रो की पांच लाइनों पर 100 से अधिक ट्रेनों का संचालन हो रहा है। अक्टूबर तक यानी राष्ट्रमंडल खेलों से पहले राष्ट्रीय राधानी के आस-पास के उपनगरीय इलाकों तक मेट्रो की पहुंच हो जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+