भाजपा, कांग्रेस ने की आईपीएल में पारदर्शिता की मांग

खेल व युवा मामलों के मंत्रालय की कार्यप्रणाली पर राज्यसभा में बहस की शुरुआत करते हुए कांग्रेस की जयंती नटराजन ने आईपीएल को पूंजीवाद का उत्तम उदाहरण और औद्योगिक प्रशासन का सबसे घटिया उदाहरण करार दिया।

उन्होंने कहा, "आईपीएल की ख्याति को बचाए रखना बहुत आवश्यक है।"

उन्होंने कहा, "सरकार के पंचायत युवा खेल और क्रीड़ा अभियान के पांच वर्षो का बजट आईपीएल की एक फ्रेंचाइजी टीम द्वारा अदा किए जाने वाले पैसे के बराबर है।"

उन्होंने कहा, "आईपीएल से लोग अमीर हो जाएंगे। यह सुर्खियां भी खूब बटोरेगा लेकिन सरकार के ग्रामीण खेल कार्यक्रमों को शायद ही मीडिया में जगह मिले।"

उन्होंने कहा, "दोनों का अस्तित्व कायम रखा जा सकता है लेकिन हमें अपनी प्राथमिकता तय करनी पड़ेगी।"

भाजपा के प्रकाश जावडेकर ने कहा कि लोगों को यह जानने का अधिकार है कि आईपीएल फ्रेंचाइजी टीमों के शेयर धारक कौन-कौन हैं।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि इंडियन एयरलाइंस और एयर इंडिया का हिसाब किताब तो ठीक से नहीं किया जाता है लेकिन मंत्री साहब आईपीएल की बोली का हिसाब किताब रखने की ओर जरूर ध्यान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा, "आईपीएल ग्लोबल ब्रांड बन गया और खिलाड़ी पैसे भी खूब कमा रहे हैं लेकिन इसके संस्थागत ढांचे में पारदर्शिता होनी चाहिए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+