थाईलैंड की राजधानी में 3 बम विस्फोट
बैंकॉक, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में गुरुवार को तीन बम विस्फोटों में विदेशी नागरिक सहित कई लोगों के घायल होने की खबर है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कहा कि सरकार विरोधी 'रेड शर्ट' के प्रदर्शन स्थल के पास फिलोम रोड पर हुए बम विस्फोट में कम से कम एक विदेशी नागरिक घायल हो गया। विस्फोटों में कई अन्य लोगों के भी घायल होने की खबर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications