ग्रीस का मालवाहक जहाज अगवा
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार ग्रीस की जहाज 'वोक डेसी' संयुक्त अरब अमीरात से मोरक्को जा रहा था और इसी दौरान ओमान से 190 समुद्री मील की दूरी पर लुटेरों ने इस इस पर कब्जा कर लिया।
जहाज पर चालक दल के 21 सदस्य सवार थे जो सभी फिलीपींस के बताए गए हैं। यह जहाज ग्रीस की एक कंपनी 'समार्टजिस मैरीटाइम इंटरप्राइजेज' की था। अधिकारियों ने बताया कि जहाज सोमालिया की ओर बढ़ चुका है और चालक दल के सदस्य सकुशल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications