पाकिस्तान में हवाई हमलों के पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा
इस्लामाबाद, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर कबायली इलाके खैबर में सेना के हवाई हमले में मारे गए लोगों के परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल अशरफ परवेज कयानी ने बुधवार को उन परिवारों से माफी मांगी जिनके परिजन आतंकवादियों के खिलाफ चलाई गई सैन्य कार्रवाई के दौरान मारे गए।
सेना की ओर से कहा गया कि पीड़ित परिवारों के बीच करीब दो करोड़ रुपये का मुआवजा बांटा जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications