सहारा इंडिया के दफ्तर पहुंची आयकर टीम (लीड-1)
सूत्रों के मुताबिक आईटी की टीम दोपहर करीब एक बजे के बाद लखनऊ के कपूरथला स्थित सहारा इंडिया के दफ्तर पहुंची। करीब पांच घंटे से आयकर अधिकारी सहारा इंडिया के दफ्तर के अंदर मौजूद हैं।
आयकर विभाग की तरफ से कोई इस मामले पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। सहारा इंडिया के प्रवक्ता अभिजीत सरकार ने संवाददाताओं से कहा कि आयकर विभाग के कामकाज को छापेमारी कहना सही नहीं होगा। उन्होंने साफ किया कि यह एक सर्वेक्षण है।
सरकार ने कहा कि सहारा ने आईपीएल की पुणे फ्रेंचाइजी 1702 करोड़ रुपये में खरीदी है और हमारे कार्य (ऑपरेशंस) तो वास्तव में आईपीएल के चौथे संस्करण (सीजन) 2011 में शुरू होंगे।
बताया जा रहा है कि आयकर विभाग के एक सहायक निदेशक स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में एक दर्जन आयकर अधिकारी सहारा के कार्यालय के अंदर मौजूद हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications